Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

भारत के पैरा एथलीटों का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

पेरिस पैरालंपिक में भारत का परचम लहराने के बाद एथलीट्स वतन वापस लौट आए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार को फैंन ने पैरा एथलीट्स का गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत के लिए पेरिस पैरालंपिक 2024 काफी शानदार रहा। यहां भारत ने सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड कायम किया।

भारत की झोली में कुल 29 मेडल आए, जिसमें सात गोल्ड, नौ सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इससे पहले इंडिया ने सबसे ज्यादा टोक्यो पैरालंपिक में 19 मेडल जीते थे।