Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

रांची के स्पिन ट्रैक पर कमाल दिखाने को बेताब शुभमन गिल, नेट पर जमकर बहाया पसीना

IND vs ENG Test Series: भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज शुभमन गिल ने रांची में इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान टूटी पिच पर जमकर बल्लेबाजी की। हेड कोच राहुल द्रविड़ और बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने प्रैक्टिस कर रहे गिल पर पैनी नजर रखी। विकेटकीपर बल्लेबाज के. एस. भरत ने नेट पर बल्लेबाजी की। हेड कोच द्रवि़ड़ उन्हें तकनीक सुधारने की सलाह देते दिखे।

शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रन बनाने के मामले में टॉप बल्लेबाजों में शामिल हैं लेकिन मैदान पर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखना अभी बाकी है। गिल ने वाइजेग में खेले गए दूसरे टेस्ट में और राजकोट में तीसरे टेस्ट में भारत को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया।

गिल ने वाइजेग टेस्ट की दूसरी पारी में 104 रन बनाए जबकि राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में उनके बल्ले से 91 रन निकले। शुभमन गिल के टेस्ट टीम में बने रहने पर भले ही सवाल खड़े हो रहे हों लेकिन इस यंगस्टर को अपने बल्ले से आलोचकों को गलत साबित करना आता है।

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट शुक्रवार को रांची के झारखंड स्टेट एसोसिएशऩ क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत को 2-1 की बढ़त हासिल है। भारत के पास रांची टेस्ट जीतकर सीरीज पर कब्जा करने का सुनहरा मौका है।