Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

KKR को लेकर बोले गौतम गंभीर, कहा- टीम ने उन्हें सफल लीडर के रूप में तैयार किया

IPL 2024: पूर्व क्रिकेटर और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर ने कहा कि केकेआर को उन्होंने सफल नहीं बनाया बल्कि टीम ने उन्हें एक सफल लीडर के रूप में तैयार किया है। गौतम गंभीर ने कहा कि केकेआर का मतलब ईमानदारी और निस्वार्थता और बलिदान है और शाहरुख खान ने उन्हें यही सिखाया है। 

उन्होंने कहा कि केकेआर के फैन सबसे वफादार और भावुक और वो हर सुख-दुख में टीम के साथ रहे हैं। 2012 और 2014 में खिताब के साथ, फ्रेंचाइजी के इतिहास में सबसे सफल कप्तान के रूप में गौतम गंभीर ने केकेआर में योगदान दिया है। 

गौतम गंभीर दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ भी काम कर चुके हैं। हालांकि इस सीजन नें गौतम गंभीर की फिर से केकेआर में वापसी हुई है।