Breaking News

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच US का अलर्ट, लेबनान की यात्रा से बचें     |   सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे     |   सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका दायर, सोनम वांगचुक को दोबारा जंतर-मंतर भेजने की मांग     |   जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल     |   जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके पर महिला ने फेंकी इंक     |  

गैरी कर्स्टन ने पाकिस्तान के कोच पद से दिया इस्तीफा, अब ये दिग्गज संभालेगा कमान

पाकिस्तान के लिमिटेड ओवरों की टीम के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ मतभेद होने की वजह से पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। ऐसा उनकी नियुक्ति के छह महीने के अंदर ही होने जा रहा है। 56 साल के कर्स्टन को पीसीबी ने इस साल अप्रैल के एंड में मुख्य कोच नियुक्त किया था।

जानाकारी के अनुसार, कर्स्टन पाकिस्तान की टेस्ट टीम के कोच जेसन गिलेस्पी और पीसीबी के साथ मतभेद के की वजह से पद छोड़ रहे हैं। इससे पहले, पीसीबी ने टीम के चयन से जुड़े उनके अधिकार वापस ले लिए थे। इसे ही अहम वजह माना जा रहा है। चयन अब सिर्फ सेलेक्शन कमिटी ही दिखेगी। 

कर्स्टन पाकिस्तान की टीम से जुड़ने से पहले इंडियन प्रीमियर लीग की गुजरात टाइटन्स के साथ बल्लेबाजी कोच के रूप में काम कर रहे थे। पाकिस्तान की लिमिडेट ओवरों की टीम को अगले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है।टेस्ट टीम ने हाल ही में हुए तीन मैच की सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से हराया था।