पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने विराट कोहली की लंबे समय से खराब फॉर्म को लेकर ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया और सोमवार को बल्लेबाजी के इस महारथी को सफेद गेंद का सबसे महान खिलाड़ी बताया जो विरले ही पैदा होते हैं। कोहली ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती पर्थ टेस्ट में दूसरी पारी में शतक लगाया लेकिन इसके बाद अगली सात पारियों में केवल 85 रन ही बना सके। कोहली और कप्तान रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के कारण भारत ने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज एक-तीन से गंवा दी।
गांगुली ने राज्य के खिलाड़ियों के लिए बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के सम्मान समारोह के दौरान कहा, ‘‘विराट कोहली जैसे क्रिकेटर विरले ही पैदा होते हैं। अपने करियर में 81 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाना अविश्वसनीय है। मेरे लिए वे शायद सफेद गेंद के दुनिया के सबसे महान खिलाड़ी हैं। ’’
पर्थ में शतक के बाद कोहली के संघर्ष पर गांगुली ने कहा कि उन्हें भी हैरानी हुई कि वे सीरीज के बाकी बचे मैचों में शतक नहीं बना पाए। गांगुली ने कहा कि मैं वास्तव में हैरान था कि पर्थ में शतक बनाने के बाद उन्होंने किस तरह से बल्लेबाजी की। इससे पहले उन्हें संघर्ष करना पड़ा था, लेकिन पर्थ में शतक बनाने के बाद मुझे लगा कि ये उनके लिए एक बड़ी सीरीद होगी।
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा होता है। हर खिलाड़ी की अपनी कमजोरी और ताकत होती है। आप जानते हैं कि दुनिया में ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है, जिसके साथ ऐसा नहीं होगा। ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप समय के साथ महान गेंदबाजों के सामने खेलते हुए अपनी कमजोरियों के साथ कैसे तालमेल बिठाते हैं। ’’ गांगुली ने भरोसा जताया और कहा कि वे इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और उसके बाद होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौटेंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘वे भारतीय परिस्थितियों में इस टूर्नामेंट में रन बनाएंगे और मुझे अभी भी लगता है कि विराट कोहली में बहुत क्रिकेट बचा है, इंग्लैंड का दौरा उनके लिए एक बड़ी चुनौती होगी। मैं चैंपियंस ट्रॉफी में उनके फॉर्म को लेकर बहुत चिंतित नहीं हूं क्योंकि वे सफेद गेंद के क्रिकेट में शायद दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं।"
पूर्व भारतीय कप्तान ने विराट कोहली को बताया सबसे महान खिलाड़ी
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.