Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

कोलकाता: फैंस ने शानदार अंदाज में मनाया विराट कोहली का 35वां जन्मदिन

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का 35वां जन्मदिन मनाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस रविवार को कोलकाता के बेनियापुकुर ग्राउंड वार्ड के 60 पार्क सर्कस में इकट्ठा हुए।

कोहली के सम्मान में फैंस ने मैदान पर करिश्माई बल्लेबाज का 35 फुट लंबा कटआउट लगाया और केक भी काटा। इस मौके पर बच्चों के बीच मिठाइयां और खाना भी वितरित किया गया।

फैंस ने उम्मीद जताई कि किंग कोहली अपने जन्मदिन पर रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में अपना 49वां वनडे शतक बनाएंगे।