Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

Sanju Samson पर दोहरी मार, 12 लाख रुपये का भारी जुर्माना

राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान संजू सैमसन पर 12 लाख रुपये का भारी भरकम जुर्माना लगा है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बुधवार को मैच में धीमी ओवर गति बरकरार रखी, जिसका उन्‍हें खामियाजा भुगतना पड़ा। वैसे, गुजरात टाइटंस ने बुधवार को राजस्‍थान रॉयल्‍स के विजयी रथ पर रोक लगाई। आईपीएल ने अपने बयान में कहा, ''राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान संजू सैमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा क्‍योंकि उनकी टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बरकरार रखी।''

बयान में आगे कहा गया, ''कम ओवर रेट अपराध के संबंध आईपीएल की आचार संहिंता के अंतर्गत चूकि यह टीम का पहला अपराध था। तो सैमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।''