Breaking News

ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |   दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन     |   ईरान में पेट्रोल हुआ महंगा, ज्यादा खपत करने वालों के लिए बढ़ाई गई कीमत     |   मियामी में ऐमेजॉन कार्गो विमान हादसे की जांच तेज, 5 लोगों की हुई थी मौत     |   यूपी सरकार की तैयारी, ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक 30 मिनट में पहुंचेंगे     |  

दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट को कहा अलविदा, जन्मदिन पर भावुक पोस्ट लिख किया ऐलान

भारत के पूर्व विकेटकीपर-बैट्समैन दिनेश कार्तिक ने शनिवार को कंपिटीटिव क्रिकेट के सभी फॉर्म से रिटायरमेंट का ऐलान किया। दिनेश कार्तिक देश के लिए दो दशक तक खेले। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के आईपीएल एलिमिनेटर से बाहर होने के बाद उनके रिटायरमेंट की संभावना थी।कार्तिक ने फैसले को आधिकारिक बनाने के लिए अपना 39 वां जन्मदिन चुना।

कार्तिक आईपीएल की शुरुआत के साथ उससे जुड़ने वाले चुनींदें लोगों में एक हैं। क्रिकेट फैन हमेशा उन्हें याद करेंगे। खास कर आरसीबी के साथ उनके खेल को, जहां उन्होंने अपने खेल को नए स्तर पर पहुंचाया। दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मैट में 180 खेलों में देश की नुमाइंदगी की। उन्होंने एक टेस्ट सेंचुरी और 17 हाफ सेंचुरी के साथ 3463 रन बनाए। 

दिनेश कार्तिक ने एक्स पर पोस्ट किया, "पिछले कुछ समय से खूब सोचने के बाद, मैंने कंपिटीटिव क्रिकेट से आगे बढ़ने का फैसला किया है। मैं आधिकारिक तौर पर अपने रिटायरमेंट का ऐलान करता हूं । मैं आने वाली नई चुनौतियों के लिए तैयार हूं।"