Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

तीरंदाजी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचे धीरज और अंकिता

भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भक्त वर्ल्ड कप स्टेज थ्री में व्यक्तिगत सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक के करीब पहुंच गए। वहीं मिक्स टीम कांस्य पदक की दौड़ में बनी हुई है।

धीरज ने बांग्लादेश के मोहम्मद सागर इस्लाम को 6-0, इंडोनेशिया के रियाउ साल्साबिला को 7-1, कोलंबिया के सैंटियागो अरंगो को 6-4, जर्मनी के जोनाथन वेटर को 7-3 से हराया।

अंतिम चार में उनका सामना कोरिया के ओलंपिक और वर्ल्ड गोल्ड मेडलिस्ट किम वूजिन से होगा। उनके साथी प्रवीण जाधव और तरुणदीप राय पहले दौर में ही बाहर हो गए।

अंकिता ने ईरान की मोबिना फल्लाह को 6-4, यूक्रेन की वेरोनिका मार्चेंको को 7-1, चीन की ली जियामन को 6-5 (9-8) और कोरिया की जियोन हुनयंग को 6-4 से हराया।

सेमीफाइनल में अंकिता का मुकाबला चीन की टॉप रैंक यांग शियाओलेई से होगा।