इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पी. टी. उषा ने बुधवार को कहा कि कार्यकारी परिषद के सदस्यों के साथ विवाद और चुनौतियों के बावजूद 2036 ओलंपिक की मेजबानी का उनका कमिटमेंट पक्का है। उषा का आईओए के सीईओ के रूप में रघुराम अय्यर की नियुक्ति के मामले परिषद के 12 सदस्यों के साथ विवाद चल रहा है।
उषा ने जारी किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘आईओए के भीतर कुछ आंतरिक चुनौतियों के बावजूद, 2036 समर खेलों की मेजबानी के लिए कमिटमेंट पक्का है। आईओए आईओसी के साथ संपर्क में है और उम्मीद है कि भारत को अच्छे मेजबान के रूप में देखा जाएगा।’’
इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने इस बारे में इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी की मेजबानी समिति को लेटर ऑफ इंटेंट (मंशा पत्र) भेजा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल सबसे पहले 2036 ओलंपिक की मेजबानी की अपनी सरकार की इच्छा के बारे में बात की थी।
उषा ने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल आईओसी सत्र के दौरान 2036 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक की मेजबानी के लिए भारत के नजरिए को सामने रखा था। तब से हमने आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक और भविष्य के मेजबान आयोग के अधिकारियों के साथ लगातार कम्युनिकेशन बनाए रखा है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम पेरिस ओलंपिक के दौरान आईओसी के साथ बातचीत में भी लगे हुए थे। हमारे अधिकारियों ने पेरिस ओलंपिक के दौरान आईओसी आयोजित कार्यकारी कार्यक्रम और ऑब्जर्वर कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस बातचीत और सीख को अपनाते हुए भारत ने इस साल अक्टूबर की शुरुआत में 2036 खेलों की मेजबानी के लिए लेटर ऑफ इंटेंट पेश किया।”
आंतरिक चुनौतियों के बावजूद, 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए IOA प्रतिबद्ध
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.