Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

भोपाल-दिल्ली Air India फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते जयपुर डायवर्ट

भोपाल से दिल्ली जा रही Air India की फ्लाइट AI1886 को रविवार को तकनीकी खराबी के चलते जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। एयरलाइन के मुताबिक, विमान ने जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की और अब उसकी जांच की जा रही है। Air India ने बताया कि फ्लाइट को तय सुरक्षा प्रक्रिया के तहत जयपुर भेजा गया। विमान की Air India के सुरक्षा मानकों के अनुसार जांच की जा रही है।

एयरलाइन ने इस अचानक हुई परेशानी के लिए यात्रियों से खेद जताया है। Air India ने कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक जल्द से जल्द पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। जयपुर एयरपोर्ट पर एयरलाइन की ग्राउंड टीम यात्रियों को तत्काल सहायता और जरूरी सहयोग उपलब्ध करा रही है। इससे पहले बुधवार को मुंबई से लंदन जाने वाली Air India की फ्लाइट AI131 को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़ी समस्या के चलते ज्यूरिख डायवर्ट किया गया था। इस फ्लाइट में 290 से ज्यादा यात्री सवार थे।

ज्यूरिख पहुंचने के बाद यात्रियों को कुछ समय विमान में ही इंतजार करने के लिए कहा गया था। हालांकि, बाद में फ्लाइट रद्द कर दी गई और सभी यात्रियों को ज्यूरिख एयरपोर्ट पर उतार दिया गया। यह समस्या ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण हुई थी, जिससे हीथ्रो समेत कई बड़े एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ था। FlightRadar के मुताबिक, इस तकनीकी समस्या के चलते ब्रिटेन के एयरपोर्ट्स पर 1,000 से ज्यादा उड़ानें र