Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

नई टीम होने के बावजूद दूसरों के मुकाबले हमारा प्रदर्शन बेहतरीन रहा: दीपक हुड्डा

Lucknow: आईपीएल टीम एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी दीपक हुड्डा ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम भले ही सिर्फ दो साल पुरानी हो लेकिन उसने अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके मुताबिक टीम का प्रदर्शन  इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले दोनों ही सीजन में एलएसजी ने प्ले-ऑफ मुकाबलों में जगह बनाई है।

दीपक हुड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश का माहौल जोश से भरा है और 30 मार्च को एलएसजी के पहले घरेलू मैच का इंतजार है। लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना 30 मार्च को लखनऊ के इकाना स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में पंजाब किंग्स से होगा। हुड्डा ने कहा कि एलएसजी के खिलाड़ियों में अच्छी टीम भावना है। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन सपोर्ट सिस्टम तैयार किया है।

उन्होंने कहा कि एलएसजी टीम का फोकस एक वक्त पर सिर्फ एक ही ओर है। उनके मुताबिक टीम का पहला कदम प्ले-ऑफ मुकाबलों के लिए क्वालीफाई करना और फिर वहां से आगे बढ़ना है। हुड्डा ने कहा कि जीत या हार के बावजूद प्रॉसेस पर भरोसा करने और उसी के मुताबिक चलने की जरूरत है।