Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

पर्थ टेस्ट के बाद से ही अश्विन संन्यास लेने की सोच रहे थे, कप्तान रोहित ने किया खुलासा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खुलासा किया कि रविचंद्रन अश्विन ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के बाद से ही अपने शानदार करियर को अलविदा कहने का मन बना लिया था। अश्विन ने रोहित से कहा, "अगर सीरीज में अभी मेरी जरूरत नहीं है, तो मेरे लिए खेल को अलविदा कहना ही बेहतर होगा।" ऑफ स्पिनर अश्विन ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया।

रोहित ने ब्रिसबेन में गाबा में आयोजित तीसरे टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "ये उनके दिमाग में था और जाहिर तौर पर इसके पीछे कई चीजें हैं। मुझे पूरा यकीन है कि अश्विन इसका जवाब दे पाएंगे। लेकिन व समझते हैं कि टीम क्या सोच रही है। जब मैं पर्थ पहुंचा तो हमने इस बारे में बात की और मैंने किसी तरह उन्हें गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले टेस्ट मैच तक रुकने के लिए मना लिया और उसके बाद ऐसा हुआ कि उन्हें लगा कि अगर सीरीज में अभी मेरी जरूरत नहीं है तो मेरे लिए खेल को अलविदा कह देना ही बेहतर है।" 

अश्विन टेस्ट में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 106 मैचों में 537 विकेट लिए हैं। वे अनिल कुंबले (619 विकेट) से पीछे हैं।