Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

भारतीय कुश्ती के काले दिन अब समाप्त हुए, संजय सिंह की जीत के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह

अयोध्या: बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के कुश्ती महासंघ का चुनाव जीतने के बाद शनिवार को बृजभूषण ने कहा कि 11 महीने बाद भारतीय कुश्ती के काले दिन समाप्त हो गए हैं।

अयोध्या में उन्होंने कहा, "भारतीय कुश्ती का काला समय 11 महीने पहले शुरू हुआ था। शुक्र है कि भगवान हनुमान ने अब काले दिनों को समाप्त कर दिया है।"

बृज भूषण शरण सिंह के वफादार संजय सिंह को गुरुवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। जिसके परिणाम से विरोध करने वाले पहलवानों और साक्षी मलिक के बीच आक्रोश फैल गया। खेल से संन्यास की घोषणा की।