आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को विश्वास है कि भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करके इंडिया के खिलाफ पिछले कुछ समय से लगातार मिली हार की भरपाई करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 22 नवंबर से शुरू होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मुकाबला बराबरी का होगा।
भारत ने 2016-17 से लेकर 2022 23 तक ऑस्ट्रेलिया से लगातार चार सीरीज जीती हैं। इनमें से दो मौकों पर उसने ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराया। कमिंस ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया पिछले साल लंदन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत पर अपनी जीत से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगा।
कमिंस ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया में खेली गई पिछली दो सीरीज में हम सफल नहीं रहे। हमें भारत के खिलाफ सीरीज जीते हुए काफी समय हो गया है। अब इसमें सुधार करने का समय आ गया है।"
उन्होंने कहा, "हम भारत के खिलाफ लगातार खेलते रहे हैं और उन्होंने हमें हराया भी है। लेकिन हमने भी उनके खिलाफ कई जीत दर्ज की हैं, जिनसे हम प्रेरणा लेने की कोशिश करेंगे। इनमें हाल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी शामिल है, जिसमें हम सफल रहे थे। मैं बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लेकर काफी उत्साहित हूं।"
सीनियर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कप्तान से सहमति जताई और कहा कि भारत की टीम काफी बैलेंस है और ऑस्ट्रेलिया की उनके खिलाफ कड़ी परीक्षा होगी।
भारत के खिलाफ कमिंस की खास तैयारी, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भरी हुंकार
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.