Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

इससे ज्यादा कुछ नहीं... भाई ने देश और परिवार का नाम रोशन किया, बोली आकाश दीप की बहन अखंड ज्योति

Lucknow: कैंसर से जूझ रहीं भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप की बहन अखंड ज्योति ने कहा है कि जिस तरह से उनके भाई ने उनका जिक्र किया उसके बाद वह विनम्र और सम्मानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने अपने भाई के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ मैच जिताने वाले प्रदर्शन को उन्हें समर्पित करने पर कहा कि उन्हें अपने भाई की उपलब्धि पर गर्व महसूस हुआ। 

रविवार को एजबेस्टन में 336 रन की जीत में 10 विकेट लेने वाले 28 वर्षीय तेज गेंदबाज ने वास्तव में एक ऐसे ट्रैक पर शानदार प्रदर्शन किया जो ज्यादातर गेंदबाजों के लिए कब्रगाह रहा है। आकाशदीप की बहन ने कहा कि" मेरे भाई ने अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मुझे समर्पित की है, मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है।"

उन्होंने कहा, "वह भाई-बहनों में सबसे छोटा है, लेकिन वह हमारा बहुत ख्याल रखता था। वह बहुत क्रिकेट खेलता था, ट्रॉफी जीतता था और हम खुश होते थे। मेरा इलाज यहीं (लखनऊ) चल रहा है, दो महीने पहले कैंसर का पता चला, वह यहीं अभ्यास करता था, मुझसे मिलने के लिए हर दिन अस्पताल आता था। वह मैच खेलने से पहले अपनी मां का आशीर्वाद लेता है।"