Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

खेल विभाग में निकली संविदा भर्ती, जारी हुआ नोटिफिकेशन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। खेल विभाग में कई पदों पर भर्ती के लिए नोफिकेशन जारी हो गया है। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण ने वार्डन, स्टोर कीपर, सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य के कुल 16 पदों पर संविदा भर्ती होगी। जिसके के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया। इनमें राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, बिलासपुर के लिए वार्डन (पुरुष) 1 पद, वार्डन (महिला) 1 पद, स्टोर कीपर 1 पद, सहायक ग्रेड-3 के 1 पद एवं भृत्य के 2 पद शामिल हैं।

इसके साथ ही मैदानी कार्यालयों के लिए भृत्य के 10 पद शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक विभागीय सेटअप अनुसार ऐसे सभी रिक्त पद जिन पर वित्त विभाग से भर्ती की अनुमति प्राप्त है, उन पर जल्द से जल्द भर्ती की कार्रवाई कराई जाएगी।

वित्त विभाग से अनुमति प्राप्त नियमित पदों पर लोक सेवा आयोग तथा व्यापमं के माध्यम से सीधी भर्ती के लिए भी शीघ्र प्रस्ताव भेजा जाएगा। संविदा के रिक्त पदों के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में 29 नवम्बर 2024 की शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से जमा करा सकते हैं।