गौतम गंभीर को हेड कोच बनाने का औपचारिक ऐलान बीसीसीआई ने कर दिया. जिस बीच टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर के बचपन के कोच संजय भारद्वाज की मानें तो खराब वक्त में खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराना उनका टेलेंट है.संजय भारद्वाज बताते हैं कि गंभीर किसी भी चुनौती को स्वीकार करने में नहीं हिचकते. उनमें किसी को भी नीचे से ऊपर तक ले जाने की क्षमता है।
संजय भारद्वाज ने कहा कि..."गौतम में ना एक चैलेंज लेने की कैपेसिटी है। वे यह है कि नीचे से ऊपर ले जाने की क्षमता है उसमें। जैसे ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीन वर्ल्ड कप जीते है। तो मैं भी चाहता हूं कि हमारा देश भी वर्ल्ड कपों का अंबार लगा दें। और गौतम में यह कैपेबिलिटी है। वह टीम को बनाना जानता है। ईमानदारी से क्रिकेट खेलता है। उसके अंदर कोई बायसनेस नहीं है। तो मुझे लगता है गौतम 100% जो क्रिकेट के जानकार है या जो कि क्रिकेट को प्यार करते है। उनके लिए बेस्ट लेकर आएगा। जो 12 साल से वर्ल्ड कप नहीं आया तो अब वह वर्ल्ड कप आएगा। आप ये देखो, गौतम मंभीर ने अपना जो मैन ऑफ द मैच था। सबसे पहला, वो विराट कोहली को दिया क्योंकि एक छोटे लड़के को जब आप प्रोमोट करते हो और अपना मैन ऑफ द मैच आप विराट कोहली को देते हो तो आप यही क्षमता देखो वो किस तरीके से। गौतम ने बहुत पहले मुझे यह बता दिया था कि रोहित शर्मा के सर, आप स्टैटिस्टिक्स देखना। जब रोहित शर्मा शुरुआत में कोई अच्छी परफॉर्मेंस नहीं दे रहा था। तो कह रहा था कि बहुत बड़ा प्लेयर बनेगा. संजय भारद्वाज ने बताया कि मैदान पर गौतम खेल के प्रति कितने गंभीर नजर आते हैं
भारत की 2011 वनडे विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले गौतम गंभीर राहुल द्रविड़ को रिप्लेस करने के प्रबल दावेदार थे। वैसे द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप तक ही था। जिसे जीतकर टीम इंडिया ने द्रविड को शानदार विदाई दी. भारत के कोच के रूप में गंभीर का पहला मिशन श्रीलंका दौरा होगा। 27 जुलाई से शुरू होने वाले इस दौरे पर टीम इंडिया तीन टी20 और तीन वनडे श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी।
गौतम गंभीर पर बोले बचपन के कोच संजय भारद्वाज
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.