Breaking News

गरबा किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं होना चाहिए: अमृता फडणवीस     |   हांगकांग के पहले पोस्ट-कोलोनियल नेता तुंग ची-ह्वा का 89 साल की उम्र में निधन     |   न्यूयॉर्क में Huawei पर रैकेटियरिंग का मुकदमा, कंपनी के खिलाफ सुनवाई शुरू     |   सीहोर में वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव, 4 लोग अस्पताल में एडमिट     |   गाजा में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल     |  

मुख्यमंत्री मोहन माझी ने भारतीय हॉकी टीम को सम्मानित किया

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को भुवनेश्वर में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री माझी ने हर खिलाड़ी के लिए 15-15 लाख, हर सहायक स्टाफ के लिए 10-10 लाख रुपये, गोलकीपर पीआर श्रीजेश के लिए 50 लाख और ओडिशा के स्टार खिलाड़ी अमित रोहिदास के लिए चार करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया।

बीते कुछ सालों में ओडिशा हॉकी का बड़ा सेंटर बन गया है। यहां पर वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स और प्रो लीग मैचों समेत पुरुषों और महिलाओं के लिए कई बड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा चुका है।

पेरिस ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था। लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतने का कारनामा भारत ने 52 साल बाद किया।