Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

IND vs MDV: अंतरराष्ट्रीय वापसी वाले मैच में सुनील छेत्री ने दागा गोल, 489 दिनों बाद टीम को दिलाई जीत

भारत के फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने बुधवार को शिलॉन्ग के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मालदीव के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में 489 दिनों में भारत को 3-0 से जीत दिलाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी की। राहुल भेके ने 35वें मिनट में शानदार हेडर के जरिए पहला गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। 66वें मिनट में लिस्टन कोलाको ने एक और शानदार हेडर लगाया, जिससे भारत की बढ़त दोगुनी हो गई। 

इसके बाद 76वें मिनट में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने भी हेडर से ही गोल कर दिया। संन्यास लेने के बाद भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सुनील छेत्री का यह पहला मैच था। मलेशिया के खिलाफ एक गोल कर सुनील छेत्री ने अपने अंतरराष्ट्रीय गोलों की संख्या 95 तक पहुंचा दी है। 

भारतीय फुटबॉल टीम ने आखिरी बार 16 नवंबर, 2023 को फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग 2026 एएफसी के दूसरे दौर में कुवैत के खिलाफ मैच जीता था। कुवैत सिटी के जाबेर अल-अहमद इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में मनवीर सिंह ने एकमात्र गोल किया था। भारत अपना अगला एशिया कप क्वालीफायर मैच 25 मार्च को शिलॉन्ग में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा।