Breaking News

पंजाब-हरियाणा पुलिस का बड़ा इंटरनेशनल ऑपरेशन, अंगोला में 2 कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार     |   कर्नाटक CM डीके शिवकुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात     |   लॉरेंस बिश्नोई के भाई आरज़ू बिश्नोई ने अभिनेता आमिर खान को दी धमकी     |   ‘मेरी मर्जी के बिना कुछ भी मत देना’, वांगचुक की पत्नी का सफदरजंग अस्पताल को अल्टीमेटम     |   कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदला, अब 'शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी रेलवे स्टेशन' हुआ     |  

Under-19 A Squad: लखनऊ की चांदनी शर्मा टीम में शामिल, बुलंद हौसले की मिसाल

Uttar Pradesh: लखनऊ के बंगला बाजार की रहने वाली 18 साल की चांदनी शर्मा को पुणे में होने वाली आगामी त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 ए टीम में चुना गया है। दाएं हाथ की गेंदबाज चांदनी के पिता सलून चलाते हैं। चांदनी ने घरेलू टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। युजवेंद्र चहल की प्रशंसक चांदनी को लोग प्यार से "जूनियर चहल" कहते हैं।

पड़ोसियों के साथ खेलते हुए चांदनी हमेशा बड़े सपने देखती थीं। पड़ोसियों ने ही उनके हुनर को पहचाना और पिता को सलाह दी कि बेटी को क्रिकेट का प्रशिक्षण दिलवाए। चांदनी का परिवार मूल रूप से सुल्तानपुर का रहने वाला है। 2007 में उनके पिता रामकुमार शर्मा लखनऊ आ गए। बंगला बाजार में उन्होंने सलून शुरू किया। चांदनी तीन दिसंबर को पुणे में पहला मैच खेलेंगी। मैच को लेकर उत्साहित चांदनी उत्तर प्रदेश रेलवे स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही हैं।