अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी के अधिकारी शनिवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) प्रमुख मोहसिन नकवी के साथ एक वर्चुअल बैठक के दौरान चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल के तौर-तरीकों को अंतिम रूप दे सकते हैं। इस बात पर सैद्धांतिक रूप से सहमति हो गई है कि न तो भारत और न ही पाकिस्तान आईसीसी टूर्नामेंट के लिए एक-दूसरे के देश की यात्रा करेंगे। ऐसे में भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के खिलाफ होने वाले मैच दुबई में खेलेंगे।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025, 19 फरवरी से नौ मार्च तक आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी, उन्हें दो समूहों में बांटा गया है। हर समूह से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पीसीबी ने कहा था कि वे हाइब्रिड मॉडल को तभी स्वीकार करने को तैयार है, जब भारत और पाकिस्तान को दिए जाने वाले सभी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए समान व्यवस्था की जाएगी।
ऐसे में जब भारत 2025 महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा तो पाकिस्तान यहां नहीं आएगा और किसी दूसरी जगह पर भारत के खिलाफ खेलेगा। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले 2026 पुरुष टी20 विश्व कप के दौरान, भारत घरेलू मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबला नहीं खेल पाएगा और इसके बजाय बड़े मुकाबले के लिए श्रीलंका की यात्रा करेगा।
आईसीसी के एक अधिकारी ने पीटीआई वीडियो से कहा, " कल एक वर्चुअल बैठक है जिसमें आईसीसी अध्यक्ष जय शाह जुड़ेंगे। उम्मीद है कि आईसीसी इसके बाद आधिकारिक घोषणा करेगा।" फिलहाल हाइब्रिड मॉडल स्वीकार करने पर पीसीबी को कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम ने 2008 एशिया कप के बाद से पाकिस्तान की यात्रा नहीं की है। हालांकि, पाकिस्तान पिछले साल वनडे विश्व कप के लिए भारत आया था।
Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के हाइब्रिड मॉडल को अंतिम रूप आज
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.