Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

विद्यालयी राज्य स्तरीय टी टी प्रतियोगिता में जनपद चमोली का दबदबा

विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 12 सितंबर से 14 सितंबर तक हल्दुचौड हल्द्वानी नैनीताल में आयोजित की गई। जिसमें चमोली जिले से तीनों वर्गों अंडर 14,17,19 में बालक व बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया।

टीम स्पर्धा में बालिकाओं ने अपने तीनों वर्गों में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। एकल वर्ग में भी बालिकाओं ने अपने तीनों वर्गों में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। चमोली पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।

टीम कोच ने जानकारी देते हुए बताया की विद्यालय राज्य स्टारीए टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चमोली जिले का दबदबा रहा सभी वर्ग में चमोली जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। आगामी राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चमोली से कुल 8 खिलाडियों का चयन हुआ है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आज खिलाड़ियों ने सीईओ चमोली धर्म सिंह रावत से मुलाकात की।  मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी को बधाई देते हुए आगामी राष्ट्रीय खेलों के लिए शुभकामनाएं दी।