Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

IPL Auction 2025: KKR की विरासत का जिम्मा कप्तान वेंकटेश पर, बोले- चुनौती स्वीकार करना पसंद

जेद्दा में आईपीएल की मेगा नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को 23 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा है। वेंकटेश अय्यर ने रविवार को कहा कि वे कप्तानी की चुनौती स्वीकार करने और श्रेयस अय्यर की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी केकेआर ने 2024 के आईपीएल विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर को अपनी टीम में नहीं रखने का फैसला किया था। उनकी जगह वेंकटेश को टीम में लाने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ बोली लगाई।

वेंकटेश ने नौ टी20 और दो वनडे मैच में भारत की नुमाइंदगी की है। आईपीएल में सबसे महंगी नीलामी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ऋषभ पंत की 27 करोड़ रुपये में रही। इसके बाद पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस की नीलामी 26 करोड़ 75 लाख रुपये में थी। तीसरी सबसे महंगी खरीद वेंकटेश की हुई।

श्रेयस अय्यर का आईपीएल में हमेशा से दमदार प्रदर्शन रहा है। पिछले सीजन में उन्होंने 14 मैच में 46.25 की औसत से 370 रन बनाए थे। इस रिकॉर्ड को देखते हुए वे आगे की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ियों में एक हो सकते हैं। आईपीएल 2025 श्रेयस के लिए नया अध्याय होगा। केकेआर के साथ चार साल बिताने के बाद वे नई टीम के साथ खेलेंगे।