Breaking News

वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरदार धाम ने सरदार गौरव रत्न से सम्मानित किया     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वडोदरा में स्थित सरदारधाम कार्यक्रम के सभास्थल पर पहुंचे     |   पश्चिम बंगाल: मंत्री अशोक कीर्तनिया को खाद्य, खुदीराम टुडू को जनजातीय विभाग मिला     |   बंगाल: शुभेंदु सरकार में अग्निमित्रा पॉल को महिला बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी     |   पश्चिम बंगाल में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, दिलीप घोष को पंचायती विभाग मिला     |  

IPL 2026: सीएसके को लगा एक और बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे के हैमस्ट्रिंग में लगी चोट

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स में चोट लगने की चिंता और बढ़ गई है। युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को हैमस्ट्रिंग में चोट लगने का संदेह है। बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने बताया कि कि चोट "काफी गंभीर" लग रही है। 18 साल के म्हात्रे इस सीजन में सीएसके के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों में एक हैं। वे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में रन लेते समय असहज महसूस करने लगे और उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

म्हात्रे सीएसके के लिए चुनौतीपूर्ण सीजन में मजबूती देने में जुटे थे। उन्होंने प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनकी गैरमौजूदगी टीम की बल्लेबाजी को कमजोर कर सकती है। ताजा झटका इस सीजन में सीएसके के लिए चोटों की बढ़ती चिंताओं की सूची में एक और कड़ी है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद जांघ की मांसपेशियों में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। इससे गेंदबाजी आक्रमण को झटका लगा है।

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस प्री-सीजन चोट के कारण शुरु से उपलब्ध नहीं थे। इससे तेज गेंदबाजी विभाग में फेरबदल करना पड़ा। अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज एम. एस. धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से उबरने के लिए अब भी कोशिश कर रहे हैं। सीएसके छह मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में सातवें पायदान पर है। पांच बार की चैंपियन टीम 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।