न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउथी का मानना है कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट से वापसी के बाद से और भी ज्यादा खतरनाक हो गए हैं। इस चोट की वजह से बुमराह पिछले साल ज्यादातर समय मैदान से बाहर रहे थे।
बुमराह ने सितंबर 2022 में बाहर होने के बाद अगस्त 2023 में वापसी की और तब से भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं।
उन्हें हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने ‘पिछले पांच-छह सालों में सभी फॉर्मेट में खेलने वाला सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज’ बताया था।
टिम साउथी ने बुधवार को ‘सिएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड’ के मौके पर कहा, ‘‘सबसे पहले तो बड़ी चोट से उबरकर वापसी करना और वे तो पहले से भी बेहतर हो गए हैं। इसके अलावा कई फॉर्मेट्स में खेलना भी कई बार मुश्किल हो सकता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि वे इसे आसानी से करने में काबिल है। वे शायद ज्यादा अनुभवी है, अपने खेल को थोड़ा और समझते है। शायद उन्होंने चोट के बाद तरोताजा होकर वापसी की।’’
टिम साउथी ने कहा, ‘‘हम तीनों फॉर्मेट में बुमराह का शानदार प्रदर्शन देख रहे हैं। वह इस समय तीनों फॉर्मेट में शानदार है। मुझे नहीं लगता कि उनसे बेहतर कोई और है, वह तीनों फॉर्मेट में जबरदस्त हैं।’’
साउथी ने न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड के साथ उप-महाद्वीप में कुछ टेस्ट मैचों में नहीं खेलने की संभावना पर चर्चा की।
न्यूजीलैंड की टीम को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका जाने से पहले नोएडा में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलना है।
टिम साउथी की टीम इसके बाद अक्टूबर में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत लौटेगी जिसके बाद वे इंग्लैंड के खिलाफ स्वदेश में तीन टेस्ट खेलेगी।
वापसी के बाद बुमराह और खतरनाक हो गए हैं: टिम साउथी
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.