Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

यूएस ओपन से बाहर हुई बोपन्ना-एबडेन की जोड़ी

न्यूयॉर्क में खेले जा रहे यूएस ओपन मुकाबले में रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई साथी मैथ्यू एबडेन की जोड़ी मेन्स डबल्स से बाहर हो गई है। दूसरी वरीयता प्राप्त बोपन्ना-एबडेन की जोड़ी को रविवार रात अर्जेंटीना की मैक्सिमो गोंजालेज और आंद्रेस मोल्टेनी की 16वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से 66 मिनट के खेल में 1-6, 5-7 से हार का सामना करना पड़ा।

बोपन्ना और एबडेन ने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। रोहन बोपन्ना पहले ही डेविस कप से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। अब, ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे जनवरी 2025 में अपने ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब की रक्षा के लिए लौटेंगे या नहीं।

सुमित नागल शुरुआती दौर में हार के साथ पुरुष सिंगल्स से बाहर हो गए थे, जबकि युकी भांबरी और एन. श्रीराम बालाजी को इससे पहले टूर्नामेंट के कई दौर में हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि, इंडोनेशियाई जोड़ीदार अल्दिला सुत्जियादी के साथ मिक्स डबल्स में बोपन्ना की चुनौती अभी भी बची है और दिलचस्प बात ये है कि वे और एबडेन अब एक-दूसरे के खिलाफ होंगे। एबडेन और चेक रिपब्लिक की बारबोरा क्रेजिकोवा को मिक्स डबल्स में चौथी वरीयता दी गई है।