भारत के स्टार खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के उनके जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन ने यहां सीधे सेटों में जीत दर्ज करके पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारत और ऑस्ट्रेलिया की इस जोड़ी ने एटीपी 1000 प्रतियोगिता में मंगलवार को एक घंटे 16 मिनट तक चले मैच में ब्राज़ील के मार्सेलो मेलो और और जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-4, 7-6 से हराया।
बोपन्ना और एबडेन ने अपनी पहली सर्विस में 91 प्रतिशत जीत हासिल की और मैच के दौरान चार ऐस लगाए। भारत और ऑस्ट्रेलिया की इस तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने पहले गेम में अहम ब्रेक लेते हुए शुरुआती सेट अपने नाम किया।
बोपन्ना और एबडेन की मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन जोड़ी के पास दूसरे सेट के पांचवें गेम में सर्विस तोड़ने का मौका था, लेकिन मेलो और ज्वेरेव इसे टाईब्रेकर तक ले जाने में सफल रहे। बोपन्ना और एबडेन पहले ही सत्र के अंतिम टूर्नामेंट एटीपी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।
बोपन्ना-एबडेन की जोड़ी पेरिस मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.