Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

मणिपुर की बिंद्यारानी ने रचा इतिहास, स्नैच में मीराबाई चानू का रिकॉर्ड तोड़कर जीता गोल्ड

National Games 2025: मणिपुर की स्टार भारोत्तोलक एस बिंद्यारानी देवी ने राष्ट्रीय खेलों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शुक्रवार को यहां महिलाओं के 55 किग्रा वर्ग के स्नैच में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता बिंद्यारानी ने स्नैच में अपने अंतिम प्रयास में 88 किग्रा वजन उठाकर मीराबाई चानू का 86 किग्रा का रिकॉर्ड तोड़ा।

मीराबाई का पसंदीदा वजन वर्ग हालांकि 49 किग्रा है और उन्होंने कुछ समय के लिए 55 किग्रा में भाग लिया था। बिंद्यारानी का दबदबा क्लीन और जर्क में भी जारी रहा, जहां उन्होंने अपने आखिरी प्रयास में 113 किग्रा वजन उठाकर वापसी की।

इस तरह से उन्होंने कुल 201 किग्रा वजन उठाया जो उनके राष्ट्रीय रिकॉर्ड 202 किग्रा से सिर्फ एक किलोग्राम कम है। बिंद्यारानी के नाम पर अब महिलाओं के 55 किग्रा वर्ग में तीनों राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्नैच, क्लीन और जर्क और कुल योग दर्ज हैं।

बंगाल की शरबानी दास ने रजत पदक, जबकि मणिपुर की नीलम देवी ने कांस्य पदक जीता। इस तरह से मणिपुर इस मुकाबले में दो पदक हासिल करने में सफल रहा।