Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

टी20 विश्व कप से पहले हुआ बड़ा उलटफेर, नीदरलैंड्स ने श्रीलंका को दी शिकस्त

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले बड़ा उलटफेर देखने को मिला. नीदरलैंड्स ने श्रीलंका को 20 रनों से हरा दिया. मैच में नीदरलैंड्स ने पहले बैटिंग की और लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका को शिकस्त झेलनी पड़ी. रन चेज़ करते हुए श्रीलंका ऑलआउट हो गई. श्रीलंका ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था, जो बिल्कुल भी उनके पक्ष में नहीं गया और रन चेज करते हुए उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 

बता दें कि टी20 विश्व कप से पहले वॉर्मअप मैच खेले जा रहे हैं. श्रीलंका और नीदरलैंड्स के बीच भी वॉर्मअप मुकाबला खेला गया. इस मैच में नीदरलैंड्स ने श्रीलंका को 20 रनों से शिकस्त दी. पहले बैटिंग करते हुए नीदरलैंड्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 181 रन बोर्ड पर लगाए थे. फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 18.5 ओवर में 161 रन पर ऑलआउट हो गई. यह मैच लॉडरहिल में खेला गया था.