Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

IPL 2024 में LSG को बड़ा झटका, बाकी के मैच नहीं खेल पाएगा ये स्टार खिलाड़ी

आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव पेट के निचले हिस्से की मांसपेशी में चोट की वजह से लीग के मौजूदा सीजन के बाकी मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे।लखनऊ सुपर जाइंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने शनिवार को ये जानकारी दी । 

मयंक यादव की फिटनेस के बारे में लैंगर ने कहा कि वे अपनी चोट से अब भी पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं। उन्होंने कहा कि टीम दुआ कर रही है कि प्ले-ऑफ मुकाबलों तक वे फिट हो जाएं और खेले पाएं लेकिन उन्हें ऐसा नहीं लगता।

मयंक यादव ने अपनी तेज रफ्तार गेंदों से लोगों का ध्यान खींचा है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले मयंक ने चार मैचों में सात विकेट चटकाए हैं। हालांकि दो मैचों में वे अपने चार ओवर का कोटा भी पूरा नहीं कर सके । 

कोच लैंगर ने कहा कि मयंक का स्कैन कराया गया है और उन्हें दोबारा उसी जगह पर चोट लगी जहां पहले लगी थी जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। लैंगर ने बताया कि मयंक ने गेंदबाजी को लेकर जसप्रीत बुमराह से भी बात की थी जिन्होंने उसे समझाया कि चोटें तेज गेंदबाज के करियर का हिस्सा होती हैं ।