Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

भारतीय फुटबॉल टीम घरेलू मैदान पर कुवैत को चुनौती देने के लिए तैयार

Kolkata: भारतीय फुटबॉल टीम छह जून को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीडांगन स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर के दूसरे दौर में कुवैत का सामना करने के लिए पूरी तैयारी के साथ उतरेगी। फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमैक ने अहम मुकाबले से पहले तैयारी के लिए बेहतर ट्रेनिंग की वकालत की थी। 

भारतीय टीम को मोहन बागान एसजी के मिडफील्डर सहल अब्दुल समद की वापसी से काफी उम्मीदें हैं। कुवैत फीफा रैंकिंग में 139वें नंबर पर है, जबकि भारत 121वें पायदान पर है। कुवैत की टीम मंगलवार रात को कोलकाता पहुंचेगी। बुधवार को ट्रेनिंग सेशन होगा। 

एएफसी एशिया कप में खराब प्रदर्शन के बाद भारत दुनिया में 121वें स्थान पर है। इस मुकाबले में भारत तीनों लीग मैच हार गया और एक भी गोल नहीं कर पाया। इसके बाद भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक मैच ड्रॉ किया और गुवाहाटी में घरेलू मैदान में फिर से हार गया। भारत एक साल में तीसरी बार कुवैत से भिड़ेगा।