भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु और लक्ष्य सेन सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला और पुरूष सिंगल्स वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। टॉप सीड और दो बार की चैंपियन सिंधु ने चीन की दाइ वांग को 48 मिनट तक चले महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में 21-15, 21-17 से
हराया।
वहीं 2021 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने पुरूष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में मेराबा लुवांग मेस्नाम को 21-8, 21-19 से शिकस्त दी। सिंधु ने जीत के बाद कहा ,‘‘आज का मैच अहम था। वे भले ही निचली रैंकिंग वाली खिलाड़ी है लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैने अपनी गलतियां सुधार ली है और उन्हें नहीं दोहराऊंगी। मैने शुरू से आक्रामक खेल दिखाया।’’
सिंधु विश्व रैंकिंग में 18वें और वांग 118वें नंबर पर हैं। अब उनका सामना भारत की ही उन्नति हुड्डा से होगा जबकि लक्ष्य जापान के शोगो ओगावा से खेलेंगे। लक्ष्य ने कहा ,‘‘ ये अच्छा मैच था । मैं प्रदर्शन से खुश हूं। दूसरा गेम कठिन था लेकिन यह अच्छी बात है कि मैं जीत सका।’’
ओडिशा ओपन 2022 विजेता हुड्डा ने अमेरिका की इशिका जायसवाल को 21-16, 21-9 से हराया। महिला डबल्स में दूसरी सीड त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने छठी सीड गो पेइ की और तियो मेइ शिंग को 21-8, 21-15 से शिकस्त दी।
मिक्सड डबल्स में पांचवीं सीड ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो ने मलेशिया के लू बिंग कुन और हो लो इ को 21-16, 21-13 से हराया। आठवीं सीड आयुष शेट्टी पुरूष सिंगल्स में ओगावा से 7-21, 14-21 से हारकर बाहर हो गए। महिला सिंगल्स में तसनीम मीर और श्रियांशी वी. भी हारकर बाहर हो गईं।
बैडमिंटन: सिंधु, लक्ष्य सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.