Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

BCCI का नया फरमान, स्टार खिलाड़ी भी खेलें Domestic Cricket

भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के खिलाड़ियों के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) का नया फरमान आया है. बोर्ड ने टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों को भी घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए कहा है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ कर दिया है कि नेशनल टीम के खिलाड़ियों को फ्री होने पर घरेलू क्रिकेट के लिए उपलब्ध रहना होगा. हालांकि, इसमें तीन खिलाड़ियों को छूट मिली है. 

बीसीसीआई का यह फैसला रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह पर लागू नहीं होगा. दरअसल, बोर्ड ने इन तीनों खिलाड़ियों को छूट दी है. बोर्ड का कहना है कि ये तीनों खिलाड़ी खुद फैसला करें कि इन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना है या नहीं. इसका मतलब साफ है कि बोर्ड की तरफ से इन तीनों खिलाड़ियों पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला जाएगा. 

बता दें कि एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस बार दिलीप ट्रॉफी के लिए चयन टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ही करेंगे. दरअसल, दिलीप ट्रॉफी के लिए कोई क्षेत्रीय चयन समिति नहीं है. सभी टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों का इसमें चयन किया जाएगा.