Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

IPL के ग्राउंड्समैन और क्यूरेटर को मिलेगा 25 लाख का इनाम, BCCI ने किया ऐलान

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोमवार को आईपीएल के ग्राउंड्समैन और क्यूरेटर के लिए नकद इनाम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सभी 10 स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मैच में ग्राउंड्समैन और क्यूरेटरों ने शानदार पिच तैयार कीं, जिसके लिए उन्हें 25 लाख रुपये दिए जाएंगे।

आईपीएल का फाइनल मुकाबला रविवार को चेन्नई में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुआ। इस सीजन में केकेआर ने एसआरएच को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। जय शाह ने एक्स पोस्ट में कहा, "हमारे सफल टी20 सीजन के गुमनाम नायक ग्राउंड स्टाफ हैं जिन्होंने कठिन मौसम की स्थिति में भी शानदार पिचें तैयार करने के लिए काफी मेहनत की है।"

उन्होंने कहा कि तीन एडीशनल स्टेडियम में जो मैच हुए उनके स्टाफ को 10 लाख रुपये मिलेंगे। आईपीएल के 10 रेगुलर स्टेडियम मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, चंडीगढ़, हैदराबाद, बेंगलुरू, लखनऊ, अहमदाबाद और जयपुर में रहे। इस साल गुवाहाटी, विशाखापत्तनम और धर्मशाला में भी मैच खेले गए थे।