Breaking News

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में थाइलैंड के मालवाहक जहाज पर हमला हुआ     |   स्विट्जरलैंड: रेलवे कोच में आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत     |   NCERT किताब विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को डोमेन एक्सपर्ट कमेटी के गठन का आदेश दिया     |   सेंसेक्स 1342 अंक गिरकर 76,863 पर बंद, निफ्टी 394 अंक गिरकर 23,866 पर पहुंचा     |   मिडिल ईस्ट में अब बैंक और वित्तीय संस्थान हमारे निशाने पर, युद्ध के बीच ईरान का ऐलान     |  

एडीलेड टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियन कोच ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- मिशेल मार्श की फिटनेस पर नजरें

आस्ट्रेलिया के कोच और चयनकर्ता एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा है कि पहले टेस्ट में भारत के हाथों 295 रन से हारने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा हालांकि हरमनमौला मिचेल मार्श की फिटनेस को लेकर चिंताएं हैं। मैकडोनाल्ड ने बताया कि उनकी टीम छह दिसंबर से शुरू हो रहे दिन रात के टेस्ट के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से पहले ही एडीलेड पहुंचेंगी ताकि ज्यादा अभ्यास कर सके।

उन्होंने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा ,‘‘ पर्थ टेस्ट के लिए जो लोग चेंज रूम में थे, वही एडीलेड में भी होंगे। बदलाव करने पर हमेशा विचार होता है लेकिन हालात के अनुसार टीम चुनी जाती है।’’ सितंबर में इंग्लैंड के सीमित ओवरों के दौरे के बाद से फिटनेस समस्या से जूझ रहे मार्श ने पहले टेस्ट में सिर्फ 17 ओवर डाले और तीन विकेट लिए। मैकडोनाल्ड ने कहा ,‘‘ मुझे नहीं लगता कि पहले टेस्ट में उसका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं था। हमें उसकी फिटनेस पर नजर रखनी होगी।’’

पिछली दस टेस्ट पारियों में 13. 66 की औसत से ही रन बना सके मार्नस लाबुशेन का बचाव करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों के कैरियर के उतार चढाव पर लगातार बात होती रहती है। खराब दौर आते हैं लेकिन वे जल्दी ही फॉर्म में लौटेगा। हमें उसकी क्षमता पर यकीन है। वे ऐसा खिलाड़ी है जिसकी हमें जरूरत है।’’

करारी हार के बावजूद उन्होंने कहा कि टीम का मनोबल मजबूत है। उन्होंने कहा कि हमें इस हार की जिम्मेदारी लेनी होगी। हम कोचों को भी। इस हार के बावजूद टीम का मनोबल ऊंचा है। हमारी रणनीति सही थी लेकिन उस पर अमल नहीं हो सका।