Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

BGT: दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया, सीरीज में की बराबरी

ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दिन-रात्रि दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को 10 विकेट की शानदार जीत दर्ज की। पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच को 295 रन से गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस जीत से सीरीज एक-एक से बराबर कर ली।

ऑस्ट्रेलिया ने दिन के पहले सत्र में ही जीत के लिए मिले 19 रन के लक्ष्य को 3.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 157 रन की बढ़त लेने के बाद भारत की दूसरी पारी को महज 175 रन पर समेट दिया।

भारत ने दिन की शुरुआत अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 128 रन से आगे से की थी। मिचेल स्टार्क ने शुरुआती ओवर में भी स्कोर बोर्ड पर बिना कोई रन जोड़े ऋषभ पंत (28) को आउट कर मैच में भारत की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों को चलता करने की औपचारिकता पूरी की।

हरफनमौला नीतिश कुमार रेड्डी ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 42 रन का योगदान दिया जिससे टीम पारी की हार से बच गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने पांच विकेट झटके। मिचेल स्टार्क ने दो और स्कॉट बोलैंड ने तीन विकेट लिए।