Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

आईपीएल नीलामी में हिस्सा लेने के लिए पर्थ टेस्ट बीच में छोड़ देंगे विटोरी

ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच डेनियल विटोरी इस सप्ताह के आखिर में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की बड़ी नीलामी में भाग लेने के लिए यहां भारत के खिलाफ शुरुआती टेस्ट के बीच में ही अपना कार्यभार छोड़ देंगे। आईपीएल नीलामी 24-25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होगी। 

पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज का शुरुआती टेस्ट मैच 22 नवंबर से यहां के ऑप्टस मैदान पर शुरू होगा। विटोरी ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच होने के अलावा आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के मुख्य कोच भी हैं। 

ऑस्ट्रेलिया की टीम के प्रवक्ता ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘हम सनराइजर्स हैदराबाद के कोच के तौर पर डैन (विटोरी) की भूमिका का समर्थन करते है। वो आईपीएल नीलामी में हिस्सा लेने से पहले शुरुआती टेस्ट मैच की पूरी तैयारी करेंगे। वो नीलामी के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी मैचों के लिए टीम के साथ रहेंगे।’’ 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के राष्ट्रीय विकास कोच लाचलान स्टीवंस पर्थ टेस्ट के दौरान 45 साल के विटोरी की जगह लेंगे। विटोरी के अलावा रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर भी आईपीएल नीलामी के कारण ‘चैनल सेवन’ के लिए कमेंट्री की भूमिका को नहीं निभा पायेंगे। पोंटिंग पंजाब किंग्स जबकि लैंगर लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच हैं।