Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

Noida: पहले सेमीफाइनल में एस्टर स्कूल ने नोएडा वॉरियर्स को हराया, अर्जुन भारद्वाज बने मैन ऑफ द मैच

Noida: 25 वें कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में मंगलवार को खेले गए रोमांचक पहले सेमीफाइनल मैच में एस्टर स्कूल ने नोएडा वॉरियर्स को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। यह मुकाबला नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21A के मैदान पर खेला गया।

टॉस नोएडा वॉरियर्स ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एस्टर स्कूल ने निर्धारित 20 ओवर में 172/09 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अर्जुन भारद्वाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 63 रन बनाए, वहीं अनिकेत सिंह ने 23 गेंदों पर 34 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा वॉरियर्स की टीम ने पूरे दमखम से बल्लेबाजी की लेकिन अंत तक वे लक्ष्य से 7 रन दूर रह गई और निर्धारित ओवरों में 165/6 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सिद्धार्थ जून ने 16 गेंदों पर 35 रन की तेज़ पारी खेली, जबकि तरुण बिष्ट ने नाबाद 22 गेंदों पर 28 रन बनाए। एस्टर स्कूल की ओर से गेंदबाजी में कनिष्क भाटी ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए और स्पर्श जैन ने 3 ओवर में मात्र 14 रन देकर 2 विकेट झटके।

मैच का परिणाम एस्टर स्कूल के पक्ष में गया और उन्होंने यह मुकाबला 7 रन से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच अर्जुन भारद्वाज को चुना गया, जबकि फाइटर ऑफ़ द मैच का खिताब तरुण बिष्ट को मिला। इस जीत के साथ एस्टर स्कूल अब टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है और खिताब जीतने के लिए अब मात्र एक कदम दूर है।