Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

ग्लोबल शतरंज लीग में अमेरिकन गैम्बिट्स ने अपग्रेड मुंबा मास्टर्स को हराया

मैक्सिम वाचियर लाग्रेव ने दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हिकारु नाकामुरा के सामने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन बड़ी गलती की वजह से उन्हें आखिर में हार का सामना करना पड़ा। इससे अमेरिकन गैम्बिट्स ने ग्लोबल शतरंज लीग में गुरुवार को यहां अपग्रेड मुंबा मास्टर्स को 11-छह से हरा दिया।

अपग्रेड मुंबा मास्टर्स और अमेरिकन गैम्बिट्स पहले ही फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुके थे और ऐसे में सभी की नजर टॉप बोर्ड पर खेले गए इस मैच पर थी। वाचियर लाग्रेव की तरह विदित गुजराती भी जान क्रिजिस्तोफ डूडा के खिलाफ अच्छी पोजीशन में थे लेकिन समय कम होने की वजह से वे आखिर में ये मैच हार गए। इससे अमेरिकन गैम्बिट्स ने आठ-शून्य की हासिल कर ली।

पीटर स्विडलर ने वेई यी के साथ ड्रा खेला और इस तरह से मुंबा ने पहला अंक हासिल किया। महिलाओं के दोनों बोर्ड पर कोनेरू हंपी और हरिका द्रोणावल्ली ने भी अपने मुकाबले ड्रॉ खेले। मुंबा को एकलौती जीत रौनक साधवानी ने दिलाई। उन्होंने अमेरिकन गैम्बिट्स के जोनास बेजेरे को हराया।