Breaking News

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले गरमाई सियासत, JMM ने EC को पत्र लिख जताई 'हॉर्स ट्रेडिंग' की आशंका     |   तमिलनाडु में वरिष्ठ IPS अधिकारियों का फेरबदल, टीएस अन्बू ADGP लॉ & ऑडर नियुक्त     |   JK: रोपवे रुकने से हवा में अटके 200 से ज्यादा पर्यटकों को बचाया, रेस्क्यू जारी     |   भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तेलंगाना के कई जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली में कामराज लेन स्थित बंगला नंबर 6 आवंटित     |  

IND vs SA: प्रोटियाज पर बढ़त बनाने को बेताब भारत, सैम्सन के पास इतिहास बनाने का मौका

दक्षिण अफ्रीका के साथ रविवार को दूसरे टी20 मैच में संजू सैमसन बॉलर्स पर दबदबा बनाए रखना चाहेंगे, लेकिन टॉप ऑर्डर के दूसरे बैटरों ने निराश किया है। दूसरे टी20 मैच में भारत की कोशिश दक्षिण अफ्रीका पर बढ़त बनाने की होगी। सैमसन की 50 गेंद पर 107 रन की शानदार पारी ने भारत को सीरीज के पहले मैच में 61 रन से शानदार जीत दिलाई थी, लेकिन दूसरे बैटर्स की नाकामी चिंता का विषय है। 

भारत को ये कमजोरी दूर करने की जरूरत है, ताकि उनके इन-फॉर्म कीपर-बैटर के कंधों पर ज्यादा बोझ न न पड़े। संजू अगर फिर से तीन अंक का आंकड़ा पार करते हैं, तो टी20 में लगातार तीन शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बैटर होंगे। 

ओपनर अभिषेक शर्मा की लगातार नाकामी टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय है। साल के शुरू में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 47 गेंद पर यादगार शतक के अलावा अभिषेक कुछ नहीं कर पाए हैं। हाल के मैचों में उनका स्कोर 0, 10, 14, 16, 15, 4 और 7 रहा है। टॉप ऑर्डर में बाएं हाथ के तेजतर्रार खिलाड़ी की लगातार नाकामी से दूसरे विकल्पों पर विचार किया जा सकता है।  

हालांकि टीम मैनेजमेंट के प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना नहीं है, फिर भी वे शर्मा की लगातार नाकामी से निराश होंगे। खास कर जब रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद भारत को यशस्वी जयसवाल का साथ देने वाले दूसरे ओपनर की तलाश हो।