Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

राजस्थान को लगा एक और झटका, BCCI ने इस खिलाड़ी पर ठोका जुर्माना

आईपीएल 2024 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 36 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद की जीत के रियल हीरो शाहबाज अहमद रहे, जिन्होंने बल्ले से 18 रन और गेंद से 3 विकेट चटकाए।

इस मैच में हार के बाद भी राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें कम नहीं बल्कि और बढ़ गई। बीसीसीआी ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) को आईपएल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने पर जुर्माना ठोका है।

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की पारी के 14वें ओवर में अभिषेक शर्मा गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर शिमरोन हेटमायर आउट हो गए। अभिषेक ने अपी लाइल लेंथ में बदलाव किया, जिसे हेटमायर समझ नहीं पाए और गेंद बाएं स्टंप पर लगी और उन्हें पवेलियन जाना पड़ा। इस दौरान वह 10 गेंदों में 4 रन ही बना सके।

शिमरोन से राजस्थान की आखिरी उम्मीदें बची थी और ऐसे में आउट होने के बाद फील्ड पर ही शिमरोन हेटमायर अपना गुस्सा जाहिर करते दिखे। गुस्से में शिमरोन ने अपना बल्ला विकेट पर मार दिया। उनकी इस हरकत की वजह से बीसीसीआई ने मैच के बाद उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना ठोका है।