Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

T20 WC 2024: पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर

AFG vs BAN: टी20 वर्ल्ड कप के आखिरी सुपर-एट के मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को आठ रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

अफगानिस्तान की टीम ने पहली बार सेमीफाइनल में जगह पक्की है और अफगानिस्तान के जीतते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गई है और उसका खिताब जीतने का सपना टूट गया है। 

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 116 रनों का टारगेट दिया था। जिसके जवाब में टीम 105 रन ही बना पाई। सेमीफाइनल में अफगानिस्तान का सामना 27 जून को दक्षिण अफ्रीका से होगा।