देहरादून: श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ (एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एथलीटिका का मंगलवार को समापन हो गया। दो दिवसीय एथलीटिका के अंतिम दिन विजेता खिलाडियों को ट्रॉफी, पुरस्कार एवम् प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एथलीटिका-2024 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर एमबीबीएस 2020 बैच ओवरऑल चैम्पियन रहा। बालक वर्ग में आयुष उनियाल एमबीबीएस 2020 बैच को ओवरऑल एथलीट ऑफ दि इयर के सम्मान से नवाजा गया। बालिका वर्ग में धृति देउपा एमबीबीएस 2020 बैच को ओवरऑल एथलीट ऑफ दि इयर के सम्मान से नवाजा गया
मंगलवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के खेल मैदान पर एथलीटिका -2024 का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अजय कुमार खण्डूड़ी, कुलसचिव, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथ डॉ अशोक नायक, प्राचार्य श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ एवम् डॉ संजय साधू चेयरपर्सन एथलीटिका-2024 ने समापन समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से किया।
बालिका क्रिकेट का फानल एमबीबीएस 2020 एवम् एमबीबीएस 2022 के बीच खेला गया। एमबीबीएस 2020 ने खिताबी जीत दर्ज की। एमबीबीएस 2020 बैच की यक्षा शेखावत को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए वूमैन ऑफ दि मैच चुना गया। बालक किक्रेट का फाइनल एमबीबीएस 2020 बनाम एमबीबीएस 2021 के बीच खेला गया। 2021 बैच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 82 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमबीबीएस 2020 के सलामी बल्लेबाज सर्वेश नौटियाल ने 22 गेंदों पर 51 रनों की तूफानी पारी खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाई, आयुष ने 33 रनों का योगदान दिया। एमबीबीएस 2020 बैच ने बिना कोई विकेट गवांए विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। सर्वेश नौटियाल को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दि मैच चुना गया।
फुटबाल का फाइनल एमबीबीएस 2020 बैच व एमबीबीएस 2023 बैच के बीच खेला गया। एमबीबीएस 2020 बैच ने 2-0 से खिताबी जीत दर्ज की। देव व अनस ने एक एक गोल कर खिताबी जीत में महत्वपूर्णं योगदान दिया। बॉस्कटबॉल का फाइनल एमबीबीएस 2020 बैच ने जीता।
स्पोर्टस एथलीटिका खेल समिति से खेल अधिकारी सत्य प्रकाश जोशी, महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ उत्कर्ष शर्मा, डॉ पुनीत ओहरी, डॉ निधि जैन, डॉ ललित कुमार वाष्र्णेय, डॉ पंकज मिश्रा, डॉ वाणी शर्मा, डॉ शाह आलम, डॉ रण्धीर सिंह बिष्ट, डॉ निधि शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
SGRR इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज में एथलीटिका 2024 का शानदार समापन
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.