Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में गणेश चतुर्थी के लिए ईको फ्रेंडली मूर्तियों का जोर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गणेश चतुर्थी के लिए भारी संख्या में पर्यावरण के अनुकूल मूर्तियां बनाई जा रही हैं। मूर्तिकार मिट्टी और प्राकृतिक फाइबर जैसे सामानों से मूर्तियां बना रहे हैं।

सस्ते सामानों से बनी मूर्तियां भी उपलब्ध हैं, लेकिन खरीदारों का रुझान पारंपरिक प्लास्टर-ऑफ-पेरिस के बजाय इको फ्रेंडली मूर्तियों की ओर है। हालांकि, पीढ़ियों से इस काम में लगे मूर्तिकारों का कहना है कि मानसून में मिट्टी खरीदना बेहद मुश्किल है।

गणेश चतुर्थी, भगवान गणेश के जन्म का उत्सव है। 10 दिन चलने वाले त्योहार के दौरान श्रद्धालु अपने घर पर मूर्तियां लाते हैं और फिर उन्हें पानी में विसर्जित करते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी सात सितंबर से शुरू है।