Breaking News

जनसंख्या असंतुलन और सांप्रदायिक तनाव पर सख्ती, राजस्थान में डिस्टर्ब एरिया एक्ट लाने का कैबिनेट फैसला     |   इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने पर जताई सहमति     |   महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया     |   भारत-ईयू व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अगले कुछ दिनों में डील पूरी होने की संभावना- स्पेन के विदेश मंत्री     |   दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण केस में SC सख्त, अवैध निर्माण पर निगरानी को लेकर HC पर उठाए सवाल     |  

31 दिसंबर को मनाई जाएगी राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ, उप-मंदिरों पर होगा ध्वज वंदन

Ayodhya: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा कि राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ 31 दिसंबर को मनाई जाएगी, इस अवसर पर मंदिर परिसर में स्थित सात उप-मंदिरों के शिखरों पर ध्वज–वंदन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ट्रस्ट के मुताबिक इस बार वर्षगांठ ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ के रूप में मनाई जाएगी। शनिवार को प्रस्तावित ट्रस्ट की बैठक में प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि 31 दिसंबर को होने वाले समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि उस दिन दोनों नेता संयुक्त रूप से सभी सात उप मंदिरों के शिखरों पर ध्वज फहरा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि समारोह से जुड़े अनुष्ठान 27 दिसंबर से शुरू होंगे, जिनमें फहराए जाने वाले ध्वजों की पूजा भी शामिल है। इन ध्वजों के डिजाइन को पहले ही अंतिम रूप दिया जा चुका है।