Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

UP: वाराणसी में श्री राम मंदिर का होगा पुनर्निर्माण, सीएम योगी ने रखी आधारशिला

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वाराणसी के काशीमीरीगंज क्षेत्र में स्थित श्री राम मंदिर के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी। शिलान्यास के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में गायों को चारा खिलाया। 

समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने मंदिर को अयोध्या के राम मंदिर की तरह भव्य स्वरूप देने का संकल्प लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोगों का आभार भी जताया, जिनके नेतृत्व में मंदिर पुनर्निर्माण का काम चल रहा है। 

उन्होंने कहा, "मैं सभी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमें ऐसा नेता दिया, जो न केवल हमारे पूर्वजों के संकल्पों की पूर्ति कर रहा है, बल्कि राष्ट्र मंदिर को भव्य स्वरूप भी दे रहे हैं" समारोह के बाद सीएम योगी ने काल भैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।