Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

अयोध्या में रामलला को गर्मी से बचाने के लिए किए गए खास इंतजाम

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। ऐसे में अयोध्या में राम मंदिर के अधिकारी भी रामलला की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठा रहे हैं।

गर्मी में रामलला की मूर्ति को नुकसान न हो इसके लिए अलग से व्यवस्था की गई है। 

अधिकारियों के मुताबिक, मंदिर में चढ़ाए जाने वाले प्रसाद, रामलला के कपड़े और गहनों का चुनाव गर्मी को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। 

रामलला के बाल स्वरूप के लिए देश भर से लाए गए मलमल और सूती कपड़ों का इस्तेमाल किया गया है। बता दें, अयोध्या में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिकतम पारा 45 डिग्री के आसपास है।

ऐसे में मंदिर के अधिकारी न केवल भक्तों की सुविधा का ध्यान रख रहे हैं, बल्कि भगवान राम की मूर्ति का भी खास ख्याल रखा जा रहा है।