Breaking News

पंजाब के लिए AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मनीष सिसोदिया का भी नाम शामिल     |   लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान जारी, शाम 5 बजे तक 62.31 फीसदी वोटिंग     |   वायरल वीडियो पर तेज प्रताप ने दी सफाई, कहा- वो शख्स बीच में आकर धक्का दे रहा था     |   हैदराबाद से बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता ने लगाया वोटिंग में गड़बड़ी का आरोप     |   महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए     |  

मुंबई से पैदल चलकर अयोध्या पहुंची शबनम शेख, रामलला के दर्शन कर बोली बड़ी बात

अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के लिए मुंबई से पैदल चली शबनम शेख मंगलवार को हनुमानगढ़ी पहुंच गई। शबनम ने रास्ते में उनकी मदद करने वाले सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया किया। शबनम ने अयोध्या पहुंचने के लिए करीब 1500 किलोमीटर का सफर पैदल तय किया। 23 जनवरी को राम मंदिर लोगों के दर्शनों के लिए खोला गया था। तभी से अयोध्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा है।
                
शबनम शेख ने कहा, "मुंबई से अयोध्या पैदल यात्रा करते करते आज हनुमानगढ़ी में पहुंच चुकी हूं। मेरे लिए बिल्कुल कोई मुश्किल बात नहीं थी जितने भी सनातनी भाई है रास्ते भर में सहयोग दिया उन्होंने, बहुत प्यार दिया, बहुत सम्मान दिया। ये जो यहां की पुलिस है इन्होंने बहुत हेल्प की यहां से निकालने में और ये पुजारी जी हैं इन्होंने काफी ज्यादा मदद की मैं दर्शन कर सकूं।"

आगे उन्होंने कहा कि "सेक्युलर कंट्री, सेक्युलर माहौल में पली बढ़ी हूं। मुंबई में ऐसी जगह पर रहती हूं पूरा हिंदू इलाका है। बचपन से मैंने अजान से पहले भजन सुना है, इसलिए बहुत ज्यादा प्रभाव है मेरे पर। यहां पर पुलिस प्रशासन की बात करूं सरकार की बात करूं, तीन स्टेट क्रास करके आई हूं महाराष्ट्र क्रास करके आई हूं, मध्यप्रदेश क्रांस करके आई हूं अब उत्तर प्रदेश में हूं तो तीनों की सरकारें हैं मुझे बहुत सहयोग दिया भरपूर हेल्प की मेरी।"