Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

उत्तर प्रदेश में महाकुंभ से पहले प्रयागराज में बढ़ाई गई सुरक्षा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से लगने वाले महाकुंभ-2025 के भव्य-सुरक्षित और सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महाकुंभ नगर में मंदिरों और प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस द्वारा लगातार सीसीटीवी निगरानी सहित कई बिंदुओं पर चेकपॉइंट लगाए गए हैं।

महाकुंभ में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि संगम क्षेत्र की निगरानी के लिए वॉच टावर लगाए जा रहे हैं और सभी घाटों पर पानी की बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने ये सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है कि ये आयोजन सुरक्षित, संरक्षित और यादगार हो।